चाय दुनिया के सबसे प्रिय पेय पदार्थों में से एक है।
सुबह की चाय की आदत हमारे शरीर और दांतों के लिए ठीक नहीं है। आपके मुंह की साफ सफाई पर आपका स्वास्थ्य निर्भर करता है। ज़्यादातर लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की लत होती है। इसे बेड टी भी कहते हैं। लोगों की ये लत काफी खतरनाक और हानिकारक होती है। सुबह की चाय की आदत हमारे शरीर और दांतों के लिए ठीक नहीं है। ज़रूरी है कि आप सुबह में चाय या कॉफी पीने से पहले अपने दांत और मुंह साफ करें।सुबह खाली पेट चाय का सेवन करना है नुकसानदायक, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां .
आइये जानते हैं कि बेड टी क्यों नहीं लेनी चाहिए
1. दांतों और मसूड़ों के लिए है खतरनाक :- बिना मुंह धोए चाय पीने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर में आ जाते हैं, इससे मुंह में एसिड लेवल बढ़ जाता है और यह इनामेल या दांतों के बाहरी आवरण को खराब कर देता है। कैविटी पैदा होने का यह सबसे मुख्य कारण है।
2. पाचन पर होता है बुरा असर :- बिना मुंह धोए जब आप चाय पीते हैं तो मुंह के सारे बैक्टीरिया पेट में पहुंचते हैं, इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
3. इन्फेक्शन का खतरा :- सुबह उठते ही चाय पीने की आदत अलसर के खतरे को बढ़ा देती है। इससे पेट में सूजन हो सकती है और इससे इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।
4. बढ़ती है अम्लता :- रात में सोने के बाद आपके मुंह में हज़ारों बैक्टीरिया पैदा होते हैं। शरीर पर इसका बुरा असर होता है। सुबह उठते ही चाय पीने से ये सारे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। इससे आपके पेट में अम्ल स्तर बढ़ सकता है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
5. बढ़ता है टॉक्सिन स्तर :- जानकारों का मानना है कि सोने के बाद शरीर में काफी टॉक्सिक पदार्थ पैदा होते । उन्हें खत्म करने के लिए जागते ही एक ग्लास पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही चाय पीने से आपके रक्त में जहरीले पदार्थ बढ़ सकते हैं। इससे आपके लिवर, फेफड़े और किडनी को टॉक्सिन के कारण खतरा हो सकता है।
सुबह चाय के स्थान पर गर्म पानी पीएं। इससे पाचन भी ठीक रहेगा और ऊर्जा मिलेगी। चाय के स्थान पर गर्म पानी में शहद, नींबू डालकर पी सक ते हैं। गर्म पानी में लेमन ग्रास, तेजपत्ता, पारिजात आदि के पत्ते या अर्जुन की छाल या इलायची, दालचीनी डालकर पीयें।